बिहार में इस सप्ताह मानसूनी बारिश के आसार नहीं है। जिस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को बैचैनी करने वाली गर्मी का एहसास होगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वायुमंडल में स्थानीय परिस्थितियां बनने के कारण कुछ जगहों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश से मानसून की ट्रफ रेखा नहीं गुजरने और चक्रवाती परिसंचरण नहीं बनने के करण मानसून के झमाझम बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि जुलाई में अब तक मानसून की अच्छी बारिश हुई है। सूबे में 20 जून को मानसून प्रवेश किया था। जिसका प्रसार पूरे बिहार में 28 जून को हुआ। जून में मानसून की बारिश सामान्य से 52 प्रतिशत कम रही। लेकिन 14 जुलाई तक मानसून की बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत ही कम है। प्रदेश में 324 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन 296.3 मिमी ही बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को समस्तीपुर सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं 9 के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी रहा।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस…
विशेष निगरानी इकाई ने पटना में एक कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर सहायक अवर निरीक्षक…
बिहार के कैमूर जिले से देशभक्ति की एक मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोहनपुर :- एक ऐसे प्रेम प्रसंग का मामला…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट…