समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है जहां समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने हलई थाना में नये थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति कर दी है। समस्तीपुर पुलिस कार्यालय से जारी जिलादेश के अनुसार साइबर थाना समस्तीपुर में पदस्थापित एसआई ब्रजेश कुमार सिंह को हलई थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही एसपी विनय तिवारी ने लापरवाही बरतने को लेकर हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जानकारी के अनुसार विगत दिनों हलई थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक से महिला को ठोकर लग गई थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से आ रही थी इसी दौरान हाइवा ने महिला को चपेट में ले लिया।
घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक व खलासी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए उक्त ट्रक को छोड़ दिया। इसका खुलासा ट्रैफिक डीएसपी आशिष राज के द्वारा किए गए जांच में हुआ। जिसके बाद एसपी विनय तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलई थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।
बिहार में शराबबंदी कानून की निगरानी करने वाले ही कानून तोड़ते पकड़े गए। भगवान बाजार…
बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी कानून की सख्ती के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- उप-विकास आयुक्त शैलजा पांडे…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- डीबीकेएन कॉलेज नरहन में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान…
राजधानी पटना में बीती रात पटना के नत्थूपुर यादव चक इलाके में एक बड़ा रेल…