Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने पर लोगों में रोष, लाइट खरीदारी में अनियमितता को लेकर सरकार ने लगा रखी है रोक

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नए वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर लगी रोक अभी तक नहीं हटाई गई है। इससे वार्डों के लोगों व वार्ड पार्षदों में नाराजगी है। कुछ वार्ड पार्षद इसी मुद्दे को लेकर होल्डिंग टैक्स देने का विरोध भी कर रहे हैं। वे नगर प्रशासन पर लगातार दवाब भी बना रहे हैं।

उनका कहना है कि जब प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधा भी लोगों को नहीं दी जा रही है तो फिर होल्डिंग टैक्स किस बात का। जबकि इस रोक को हटाने के लिए नगर निगम की मेयर ने विभाग के मंत्री से मिल कर जनहित में रोक हटाने के लिए आवेदन भी दिया था। जिस पर अभी तक विचार नहीं किया गया है। यह रोक नगर विकास विभाग से महीनों पूर्व लगाई गई थी।

पुराने वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए समस्तीपुर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट की खरीद व उसे लगाने की तैयारी कर ही रही थी कि अचानक नगर विकास विभाग ने इस कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। यह रोक समस्तीपुर नगर निगम सहित राज्य के सभी नगर निकायों में एक साथ लगाई गई थी। इसको लेकर आदेश जारी किया गया था।

नगर विकास विभाग ने रोक संबधी अपने जारी आदेश में कहा था कि सरकार को यह सूचना मिल रही है कि नगर निकायों द्वारा स्ट्रीट लाइट की खरीद व उनके अधिष्ठापन में निर्धारित वर्गीकरण व दरों में विभिन्न निकायों में काफी अंतर पाया जा रहा है। साथ ही प्रतिष्ठित कंपनियों से लाइटों की खरीद ना कर अन्य कंपनियों से खरीद की जा रही है। इसको देखते हए स्ट्रीट लाइटों की खरीद व अधिष्ठापन कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाती है। अगले आदेश तक यह रोक लगायी जाती है।

इस बीच नगर निगम प्रशासन से लाइटों की खरीद व अधिष्ठापन से सम्बंधित कई बिंदुओं पर जानकारी भी तुरंत मांगी गई थी। सभी जानकारी देने के लिए एक खास प्रपत्र जारी किया गया था। नगर निगम से कितनी लाइट खरीदी, उनके वोल्टेज क्या हैं, प्रति लाइट दर क्या है, लाइट संधारण की अवधि क्या है, प्रति लाइट अंतिम भुगतेय दर क्या है, किस कंपनी की लाइट खरीदी आदि जानकारी मांगी गई थी।

बाइट :

लाइट लगाने पर लगी रोक को हटाने के लिए मैंने जनहित में नगर विकास विभाग के मंत्री से पटना में हाल में ही मिला था। उन्हें रोक हटाने के लिए एक अनुरोध पत्र भी दिया था। उन्हें बताया था कि वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने से वार्ड पार्षद उनसे नाराज हैं। वे इस मसले को लेकर उन पर लगातार दवाब बना रहे हैं।

-अनिता राम, मेयर, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दुकानदार व उसके परिजनों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, दलसिंहसराय पुलिस की सुस्ती के कारण लगातार हो रही अपराधिक वारदातें, उपलब्धी शुन्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के घाट नवादा…

3 hours ago

पटोरी SDPO कार्यालय का SP ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय…

4 hours ago

समस्तीपुर : तिलक से एक दिन पहले युवक की मौ’त, सड़क हादसे का हुआ शिकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

4 hours ago

बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में ज’लकर खाक, 5 की जिं’दा ज’लकर मौ’त

लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में…

4 hours ago

DM ने मानसून से पहले समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की उड़ाही का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- मानसून की तैयारी को लेकर डीएम…

4 hours ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सामने कार में लदे अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार…

5 hours ago