Samastipur

भागो-भागो, ट्रेन में आग लगी है; समस्तीपुर स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी, अफवाह निकली बात, जानें क्या है सच्चाई

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर खड़ी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गयी। कई बोगियों के यात्री एक दूसरे को देख ट्रेन से बाहर भागने लगे। दरअसल आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान यात्री ट्रेन से जैसे तैसे नीचे उतरने लगे।

इसकी सूचना पर आरपीएफ जीआरपी सहित रेलवे के अन्य कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान आग लगने की अफवाह गलत साबित हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिर ट्रेन को रवाना किया गया। दसअसल एक बोगी में आग बुझाने के सिलेंडर के फटने की अफवाह फैल गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 09:21 बजे समस्तीपुर पहुंची। 09:45 बजे जब ट्रेन रवाना होने वाली थी तभी कोच नंबर 1 से धुआं निकलने की अफवाह हुई। धुआं निकलते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और सभी यात्री कोच से प्लेटफार्म की ओर उतरने लगे। यह देखकर गाड़ी को जांच रोक दिया गया ताकि उतरते हुए किसी को चोट नहीं लगे। जिसके कारण लगभग 45 मिनट विलंब से ट्रेन खुली। इसके पहले पूरे ट्रेन की जांच कराई गयी।

घटना के संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि अफवाह के बाद कोच संख्या 205056/सी की जांच की गयी। यह एक जनरल कोच है। उसकी जांच करने पर पता चला कि कोई यात्री कोच में रखे अग्निशमन यंत्र पर बैठ गया था। इसके कारण अग्निशामक यंत्र का संचालन शुरू हो गया. जिसके परिणामस्वरूप सिलेंडर में भरा सूखा रासायनिक पाउडर समाप्त बाहर निकलने लगा। इसे देखकर धुँआ निकलने के कारण अफवाह फैला गयी थी। बताया जा रहा है कि कोई हताहत नही हुआ करीब 45 मिनट की देरी से ट्रेन रवाना हो गई। विभाग की ओर से जांच जारी है।

यहां देखें रेल DSP ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

मृतका के परिजनों से मिलकर विभूतिपुर विधायक ने दिया सांत्वना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

6 minutes ago

विभूतिपुर में बाइक सवार के डिक्की से 750 एमएल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- पुलिस ने गस्ती के…

17 minutes ago

राहुल गांधी के दरभंगा दौरे पर ‘ग्रहण’, प्रशासन ने कार्यक्रम की परमिशन देने से किया इनकार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 15 मई को प्रस्तावित दरभंगा…

1 hour ago

बेगूसराय से समस्तीपुर पहुंचे इलाज कराने, दिनदहाड़े रास्ते में आर्म्स का भय दिखा बदमाशों ने युवक की लूट ली बाइक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाने के ढेलमारा में बुधवार…

2 hours ago

लरझाघाट थाना के ASI का घूस मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लरझाघाट थाना में पदस्थापित एएसआई सुबोध…

2 hours ago

सिंधु जल समझौता पर फिर से करें विचार, गर्मी में सूखा गला तो चिट्ठी लिख गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते को बहाल करने के लिए फिर से भारत से गुहार…

4 hours ago