समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRoseraviral

चार बच्चों की माँ को अपने से कम उम्र के लड़के से हुआ प्यार तो उससे रचाई शादी, लड़के के परिवार वालों ने महिला की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव में तलाकशुदा चार बच्चों की मां को अपने से कम उम्र के एक युवक से प्यार हो गया। लड़के की रजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब लड़के के परिवार वाले दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए दबाव देने लगे। बीते 17 मई को उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने थाने में की थी। थाने में शिकायत के बाद महिला अपने मायके चली आई।

इस बीच लड़के के परिवार वालों में लड़के की दूसरी शादी भी करवा दी। लड़के की शादी करने की खबर मिलने के बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची।पुलिस इस मामले को देख ही रही थी कि बुधवार को बाजार जाने के दौरान लड़के और उसके परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीच सड़क पर महिला की महिलाओं के द्वारा की जा रही पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150