समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

41 कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले दारोगा पर FIR, सरकारी दस्तावेज लेकर फरार चल रहे दरोगा पर SP द्वारा कारवाई

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना में कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले एक दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसपी विनय तिवारी के आदेश पर कार्रवाई शुरु होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि दारोगा संजय कुमार मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनके पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित हत्या, लूट सहित अन्य जघन्य अपराध से जुड़े मामले लंबित हैं। फिलहाल उक्त दारोगा पूर्णिया में कार्यरत हैं। उनके समक्ष 41 कांड हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फरवरी से पहले ही इनका तबादला मुफस्सिल थाना से नगर थाना के 112 टीम में किया गया था। बाद में वो पूर्णिया चले गए। इसके बावजूद कोई कांड का प्रभार नहीं सौंपे। कांड का प्रभार नहीं सौंपे जाने के कारण कांड अनुसंधान प्रभावित है। वहीं कांडोंं में नाजमद आरोपियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही है।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

इन कांडों का प्रभार नहीं सौंपा गया :

मुफ्फसिल थाना का विशेष कांड सं0-461/22, 378/12, 51/21, 281/21, 481/21, 46/21, 59/22, 122/22, 180/22, 238/22, 387/22, 443/22, 653/22, 181/23, 273/23 एवं अविशेष कांड- 444/18, 401/21, 402/21, 438/21, 446/21, 454/21, 461/21, 486/21, 531/21, 532/21, 39/22, 63/22, 109/22, 520/22, 553/22, 654/22, 73/23, 74/23, 75/23, 76/23, 77/23, 78/23, 96/23, 136/23, 150/23 एंव यु०डी० सं0-31/22 के कांड का प्रभार नहीं सौंपा गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150