समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे की कार्रवाई

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- स्थानीय विभूतिपुर थाना की पुलिस ने सहरसा नगर थाना से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोदरिया गांव से एक महिला को दो देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई महिला गांव के ही दिलीप महतो की पत्नी सावित्री देवी बताई गई है।

विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि है। रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटहा निवासी योगेन्द्र महतो का पुत्र मनीष कुमार उर्फ मनिया को सहरसा नगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। उसके उपर बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। उससे पूछताछ में ये बातें सामने आई कि 7 जुलाई को मनीष कुमार उर्फ मनिया और इसका सहोदर भाई अजय कुमार दोनों ने मिलकर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया स्थित अपनी मौसेरी भाभी सावित्री देवी के यहां दो पिस्टल गोली के साथ रखा है। यहां यह भी बता दें कि उसी दिन समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से ही मनिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी हथियार के साथ धरा गया था।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

इधर सहरसा में एसटीएफ ने मनिया को अपने चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मनिया से पूछताछ के तुरंत बाद सत्यापन करने पर पुलिस को लगा की दोनों पिस्टल बरामद हो सकती है। तुरंत ही इसकी सूचना विभूतिपुर पुलिस को दी गई। जब कोदरिया स्थित उक्त के घर विभूतिपुर थाना पहुंची तो पुलिस बल को देखकर अन्य ग्रामीण भी जुट गए। लेकिन, कोई जमा तलाशी लेने को तैयार नहीं हुआ।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240709 WA0118

थानाध्यक्ष ने बताया कि साथी चौकीदार शंकर पासवान और शिव कुमार पासवान को अपना और साथ के बलों को जमा तलाशी देते हुए सावित्री देवी के घर की तलाशी लिया। इस क्रम में सावित्री देवी के घर के रुम में बने छज्जा पर से एक ब्लू रंग के झोला में छुपाकर रखा हुआ दो देसी पिस्टल मिला। एक पिस्टल संपूर्ण लोहे का बना हुआ जिसकी लंबाई करीब 11 अंगुल है। इसके बट के दोनों तरफ पर एल्युमिनियम जैसा प्लेट लगा हुआ पाया गया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इसका मैगजीन अनलोड करने पर 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सभी 6 जिंदा कारतूस के पेंदी पर केएफ 7.65 अंकित पाया गया। दूसरा बरामद पिस्टल भी संपूर्ण लोहे से निर्मित जिसकी लंबाई 11 अंगुल है। जिसके बॉडी पर एक तरफ स्पेशल ऑटो पिस्टल मेड इन यूएसए और दूसरी तरफ बॉडी पर 7.65 एमएम नम्बर 6006 अंकित किया हुआ एवं बट पर दोनों तरफ पीतल जैसा प्लेट लगा हुआ मैगजीन सहित जिसका ट्रैगर पीतल जैसा बरामद हुआ। इस पिस्टल को अनलोड करने पर कोई कारतूस नहीं मिला। इसका जब्ती सूची बनाकर हस्ताक्षर करवाया।

IMG 20230701 WA0080

उन्होंने बताया कि बरामद हथियार के बारे में सावित्री देवी से महिला सिपाही रश्मि कुमारी के समक्ष पूछताछ करने पर बताया गया कि विगत 7 जुलाई को मनीष कुमार उर्फ मनिया और अजय कुमार द्वारा आकर उसके घर में रखा गया था। जिसके लिए उसे तत्काल 1 हजार रुपए दिया गया था। हथियार के संबंध में सावित्री देवी द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। महिला सिपाही के सहयोग से सावित्री देवी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाने में उन्होंने स्वयं के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा निवासी योगेन्द्र महतो के पुत्र अजय कुमार व मनीष कुमार उर्फ मनिया और विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदरिया निवासी दिलीप महतो की पत्नी सावित्री देवी को नामजद किया गया है।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150