Samastipur

समस्तीपुर भोला टॉकीज गुमटी पर ट्रेन के आगे लेटकर महिला ने किया आत्मह’त्या का प्रयास, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा बचाई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड पर भोला टॉकीज गुमटी के निकट शनिवार की शाम एक महिला ने एक ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर महिला की जान बचा ली। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव निवासी अविनाश झा की पत्नी शोभा देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई। फिलहाल वह नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर काॅलोनी में रहती है।

बताया गया है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ने अपनी जान देने का प्रयास किया। ट्रेन आते देख महिला पटरी पर लेट गई चालक ने जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगे तब तक महिला के ऊपर इंजन चढ़ चुका था लेकिन, महिला सुरक्षित नीचे दबी हुई थी। हादसे में महिला जख्मी हो गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मो. जहांगीर और लालो पासवान ने महिला को सदर में भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाई जिससे समय पर महिला की जान बचाई जा सकी है। महिला के सर में काफी चोटें है जहां सदर अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह बार नहीं जीने की बात बोलते हुए बेहोश हो जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अंधेरी गुफा में तीन दिन और बाहर बर्फ ही बर्फ…कपकपी छुड़ा देगी मुनस्यारी में फंसे बिहार के इस जवान की ये कहानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  भारत-चीन सीमा पर बर्फबारी के दौरान लापता हुए…

15 मिन ago

नाबालिग लड़की का श’व बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, समस्तीपुर पुलिस ने चटकायी लाठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीते 16 सितंबर को…

2 घंटे ago

नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश, BJP के मंत्री जनक राम और जीतन मांझी का लालू-तेजस्वी पर आरोप

बिहार के नवादा में बुधवार की रात महादलित समुदाए के एक टोले में आगजनी की…

2 घंटे ago

पेजर, वॉकी-टॉकी के बाद लेबनान में सोलर सिस्टम भी फटने लगे; हिज्बुल्लाह के लड़ाके हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तलाश रहे

लेबनान में इस समय भारी दहशत का माहौल है. पिछले दो दिनों में यहां जमकर…

3 घंटे ago

कुपोषण मुक्त अभियान में समस्तीपुर टॉप पर, दूसरे नंबर पर अररिया, पटना कितने नंबर पर; जानें…

पोषण अभियान गतिविधि में समस्तीपुर जिला राज्य भर में शीर्ष पर है। खास बात ये…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल: दरभंगा रेलवे ने प्रदूषण फैलाया, तीन तलाबों को किया गंदा; NGT ने लगाया जुर्माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े समस्तीपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), कोलकाता के आदेश पर बिहार…

5 घंटे ago