समस्तीपुर के DM ने किया पौधरोपण, एक व्यक्ति से कम से कम 10 पौधे लगाने की अपील की
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने एक व्यक्ति से कम से कम दस पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। वे वारिसनगर प्रखंड के हांसा पंचायत के बेसिक स्कूल हांसा से सटे खेल मैदान में पृथ्वी दिवस पर पौधा लगाने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। मौके पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, डीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अजमल परवेज, पीओ रंधीर कुमार, अभियंता प्रह्लाद कुमार,अवध बिहारी सिंह आदि थे।