Samastipur

दो दिन पहले ही आया था चेन्नई से, अब मिला शव; नशे के ओवरडोज के कारण गई जान

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदही स्थित पीएनटी कॉलोनी के पास रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। जिससे देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी। मृतक युवक की पहचान ताजपुर कोठिया के स्व. सिंहेश्वर साह के 29 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। वह मगरदही मुहल्ले में ही वार्ड संख्या-35 में अपने बहन और बहनोई के यहां रहता था। जानकारी के अनुसार उक्त युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है।

मृतक के बहनोई रवि साह का बताना है कि विक्की चेन्नई में रहकर काम करता था। दो दिन पहले ही वह चेन्नई से वापस आया था। रविवार की सुबह उसके कुछ दोस्त घर आए और घर से बुलाकर ले गये। इसके बाद उसका शव नाली के किनारे मिला है। मृतक के बहनोई ने उसके दोस्तों पर नशा का ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के बहनोई ने बताया की उसके साले का पैसा और मोबाइल दोनों गायब है।

बताते चलें कि इससे पहले भी समस्तीपुर नगर थाना और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कई युवको का शव मिल चुका है जो नशे के ओवरडोज के कारण ही मरे है। शहर में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। एसपी विनय तिवारी ने जिले में नारकोटिक्स सेल का गठन किया था ताकि नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाया जा सके। कुछ दिनों तक तो यह सेल सक्रिय रही और नशे के कारोबारियों की धर-पकड़ की, लेकिन अब नारकोटिक्स सेल स्थिर हो गई है। जिले में कम उम्र के बच्चे सुखे नशे के शिकार हो रहे हैं।

वर्जन :

इधर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव के पास एक दो निडील भी बरामद किया गया है। जिससे पुलिस नशे के ओवरडोज के कारण युवक के मौत की आशंका जता रही है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: थाने से महिला दारोगा और दो ASI ने चोरी की शराब, हुए निलंबित

बिहार में एक थाने की पुलिस ही चोर बन गई। ऐसे में सवाल ये है…

2 minutes ago

विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की पार्टी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, गठबंधन में स्वतंत्र पहचान पर अड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार में इसी साल के अंत में होने…

35 minutes ago

जापान को पीछे छोड़कर भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी बना; अब केवल अमेरिका, चीन, जर्मनी इंडिया से आगे

भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के…

37 minutes ago

समस्तीपुर SP, DSP, थानाध्यक्ष, स्वर्ण कारोबारी, पत्रकार समेत अन्य को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, कट्टा के साथ भेजता था तस्वीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद…

58 minutes ago

रामजी राज को समस्तीपुर DM ने किया सम्मानित, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA में सराहे गए प्रयासों पर दी बधाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर से सटे पाहेपुर के रहने…

2 hours ago

सरायरंजन स्थित निजी नर्सिंग होम में प्रसुता की मौ’त के बाद जमकर बवाल व हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित…

2 hours ago