Samastipur

पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को मिलेगा घर जैसा स्वादिष्ट भोजन, ‘दीदी की रसोई’ का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा में स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन अनुमंडलीय पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। रसोई का संचालन सार्थक जीविका महिला संकुल संघ, पूसा द्वारा किया जाएगा। अब अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों को घर के जैसा बना भोजन प्राप्त होगा जो सस्ता पौष्टिक और स्वादिष्ट होगा। जीविका दीदी के रसोई से अस्पताल के मरीजों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जाएगा।

दीदी की रसोई का संचालन जीविका की दीदियों द्वारा किया जाएगा। जीविका दीदी की रसोईं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में जीविका के डीपीएम बिक्रांत शंकर सिंह, पूसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविश कुमार रवि, चिकित्सा उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं जीविका से संतोष कुमार (संचार प्रबंधक), नीरज कुमार (स्वास्थ प्रबंधक) रोहित कुमार (मानव संसाधन), सर्वप्रिय राज (युवा पेशेवर) राजेश कुमार (प्रखंड परियोजना प्रबंधक), जीविका कर्मी एवं जीविका दीदी शामिल हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : नवादा की दलित बस्ती में दबंगों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 80 घरों में लगाई आग

बिहार के नवादा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने…

5 मिन ago

बिहार: एक ही शख्स के नाम कर दी सरकारी बस स्टैंड के अरबों की 85 कट्ठा जमीन, CO समेत 4 पर प्राथमिकी

बिहार में इन दिनों जमीन सर्वे का काम तेजी से हो रहा है. वहीं इसी…

30 मिन ago

मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी, समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित, कई गाड़ियां फंसी

मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। भिलाई से रेल की ट्रैक को लेकर…

10 घंटे ago

21 सितंबर तक समस्तीपुर जिले के 32 स्कूलों को किया गया बंद, गंगा नदी के खतरे के निशान पार होने पर DM ने दिये आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- गंगा नदी का जलस्तर खतरे के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के इस थाने के मालखाने से कचरा चुनने वाली महिलाओं ने चुरा ली जब्त की गई शराब, चार पकड़ायी व दो फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने से…

12 घंटे ago