Samastipur

प्लस टू विद्यालय दिघरा में मनाया गया सावन महोत्सव, ग्रामीण संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुति

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- बिरौली गांव स्थित प्लस-टू विद्यालय दिघरा में शनिवार को सावन महोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह की शुरूआत शिवलिंग के पूजन से हुई। बाद में कजरी गायन, झूला, हरी चूड़ियां पहनने के रिवाज, मेंहदी सजाने के चलन व राखी की परंपरा को सुंदर स्वरूपों में प्रदर्शित कर मन मोह लिया। सावन की आनंदमयी छटा मंच पर देख छात्र-छात्राएं आनंदित व उत्साहित दिख रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी एचएम मंडल राय व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सावन महोत्सव के निर्देशक एवं यूथ व इको क्लब के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि हमें विरासत में मिली सभ्यता-संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। बदलते समय में छात्रों के रहन-सहन में हो रहे बदलाव के बीच यह कार्यक्रम कई लाभकारी ज्ञान देता है।

स्कूल प्रधान मंडल राय ने कहा प्रयोगात्मक प्रयास छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने वाला साबित होगा। महोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार राय, पल्लवी कुमारी, रंजना कुमारी, अनुभव कुमार, विष्णुदेव पासवान, उमेश कुमार पंडित, नवीन कुमार, मिथुन कुमार, देवेंद्र पासवान, अंशु कुमारी, पल्लवी कुमारी, रश्मि रंजन, सुनीता कुमारी, अनामिका आदि जुटे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को मारी ठोकर, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान, ट्राई साइकिल पर बिस्किट बेच चलाता था दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…

5 minutes ago

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत, पंप मालिक के बेटे के साथ बाइक से जा रहा था बारात, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…

48 minutes ago

समस्तीपुर बाइपास बांध पर मोक्षधाम के नजदीक घर में घुसी असंतुलित कार, बाल-बाल बचे लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास पर…

1 hour ago

जम्मू, पठानकोट समेत कई शहरों में PAK हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने मार गिराए ड्रोन

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू,…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; 21,391 अभ्यर्थी चयनित

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस…

4 hours ago

राजधानी पटना में ऑटो छोड़ने के लिये ASI साहब ने 10 हजार नजराना लेकर आवास पर बुलाया था, निगरानी ने रंगेहाथ पकड़ा

विशेष निगरानी इकाई ने पटना में एक कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर सहायक अवर निरीक्षक…

4 hours ago