समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी थाना की पुलिस ने ठहरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर एक नकली खाद फैक्ट्री पकड़ी। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में नकली खाद व खाद बनाने का सामान बरामद किया।
मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी की पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष अंशु कुमारी ने की है। हालांकि अन्य जानकारी देने से परहेज किया। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में नमक से पोटाश व अन्य खाद बनाने के सामान व निर्मित सामान पुलिस ने बरामद किया है।
मौजूद लोगों की मानें तो खाद निर्माण का कार्य दो मंजिला भवन में कई वर्षो से होता था। लेकिन इस दौरान किसी ने गुप्त सूचना वैनी थाना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सदल-बल मौके पर पहुंचकर अवैध कारोबार का खुलासा किया। मौजूद लोगों की बात को मानें तो इसमें कई अन्य लोग भी शामिल बताये गये हैं। मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने छापामारी स्थल पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया है। इधर पुलिस की छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई ASI…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार पुलिस में विधानसभा चुनाव से…
बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर की निजी कार पर बुधवार की रात हमला…
बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार को ट्रेन से…