Samastipur

25 हजार के इनामी बदमाश को समस्तीपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट व डकैती सहित अन्य अपराधिक घटनाओं में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाश को महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से मालाड़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। अपने कार्यालय में गिरफ्तार बदमाश के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र नगरगामा पंचायत के शोयरा के पास 11 अक्टूबर की देर शाम दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामला और विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में लूट को लेकर दर्ज की गई कांड संख्या 180/ 23 में फरार चल रहे बदमाश उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र को दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गयाा।

डीआईयू शाखा के पुनि अजीत कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना के पुअनि मनोज कुमार सिंह, डीआईयू शाखा के परि० पु०अ०नि० धनंजय कुमार, दलसिंहसराय थाना के स०अ०नि० नरेश पासवान, सिपाही महेन्द्र मरांडी, कुंदन चौधरी ने महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से मालाड़ पुलिस के सहयोग से दीपक को गिरफ्तार किया है। बदमाश घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मौके पर सर्किल इस्पेक्टर नीरज तिवारी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, दारोगा नरेश पासवान मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस ने मोहनपुर से चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने चोरी…

7 minutes ago

शराब कारोबार से जुड़े 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शराब कारोबार से जुड़े 25 हजार…

28 minutes ago

‘तेजस्वी ने कंधे पर उठाई लबनी, कहा- हमारी सरकार बनते ही ताड़ी शराबबंदी कानून से अलग होगी’, मिलेगा उद्योग का दर्जा

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल होने की वजह से मौसम…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की वर्दी की सिलाई और बिक्री पर रोक, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर…

3 hours ago

बिहार: ‘चिकन-मटन खाने में दिक्कत नहीं तो कीड़ा खाने में कैसी समस्या?’, भोजन में कीड़ा निकलने पर प्रिंसिपल का विवादित जवाब

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उस वक्त हड़कंप…

5 hours ago

अमित शाह को शिव का अवतार बताने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर भड़के लालू के विधायक, कहा- धर्म की आड़ में फैलाई जा रही है नफरत

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन कार्यक्रम…

6 hours ago