समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

एक हफ्ते से समस्तीपुर जिले में लगातार हो रही गोलीबारी, अंजाम की परवाह किये बगैर बदमाश घटना को दे रहे अंजाम

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में त्योहारी मौसम में बदमाशों की पिस्तौल से गोलियों की तड़तड़ाहट से जिले में दहशत पसर गया है। पिछले छह दिन में ही बेखौफ बदमाश अंजाम की परवाह किये बगैर एक मुखिया समेत दो लोगों को अपना निशाना बना मौत की नींद सुला चुके हैं जबकि बदमाशों की गोली से जख्मी दो लोग अस्पताल में इलाजरत है। बदमाश एक दंपती से चार लाख रुपये की भी छिनतई कर चुके हैं।

हालांकि हत्या और गोलीबारी में जख्मी होने के मामले में पुलिस घटना में संलिप्त कुछ लोगों को त्वरित कार्रवाई के तहत दबोच चुकी है, लेकिन फिर भी बदमाश घटना को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जिससे छह दिन के अंदर गोली मार हत्या और जख्मी करने की चार घटना हो चुकी है। विदित हो कि बदमाशों ने 18 सितंबर को सरेशाम शहर के बीचोबीच स्थित नीम गली में कबाड़ व्यवसायी बेचू सेठ की गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना में पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

IMG 20240904 WA0165

IMG 20230604 105636 460

इसके बाद 20 सितंबर की रात बदमाश ने लोगों की भीड़ के बीच मोरवा प्रखंड के वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की उस समय गोली हत्या की जब वे एक युवक के दाह संस्कार को सम्पन्न करा रहे थे। इस मामले में भी नामजद आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वैशाली जिला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। लेकिन अपराधी पर पुलिस का खौफ कायम नहीं हुआ।

IMG 20240904 WA0139

बदमाशों ने मुफस्सिल थाने के मोहनपुर में जमीन कारोबारी गौरव मोहन त्रियाल को निशाना बनाया। इस मामले में ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इन घटनाओं की पुलिस अभी जांच में ही जुटी थी कि 23 सितंबर की रात बदमाशों ने कल्याणपुर थाने के भागीरथपुर में एक ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बीते शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से निकासी कर जा रहे दंपती से चार लाख रुपये की छिनतई की। पीड़ित दंपती स्टेट बैंक से चार लाख रुपये की निकासी कर किराये के मकान में लौट रहे थे। उनके मकान से कुछ ही दूर पहले बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। लोगों में चर्चा है कि समस्तीपुर जिले में पुलिस की गश्ती की व्यवस्था कमजोर होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गश्ती व पुलिसिंग की बेहतर व्यवस्था से ही अपराधियों में पुलिस का डर कायम होगा।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

अपराध की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती है। हालांकि सभी घटनाओं का कारण अलग अलग है। किसी एक गिरोह ने इन घटनाओं को अंजाम नहीं दिया है। अपराध की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए थाना स्तर पर विशेष कार्रवाई करने और गश्ती के साथ वाहनों की चेकिंग में गति लायी जा सकेगी।

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150