Samastipur

मोरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने कर्मियों से की मारपीट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में गुरुवार दोपहर को सात आठ बदमाशों ने मनरेगा कर्मियों पर हमला कर पिटाई कर दी। वहीं सभी को जान मारने की भी धमकी दी। इस घटना में कई मनरेगा कर्मियों को चोट आई। इस बाबत कर्मियों ने पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, मनरेगा कार्यालय में गुरुवार दोपहर कर्मी अपने-अपने कामों में तल्लीन थे। उसी समय सात-आठ बाइक सवार बदमाश पहुंचे और मोरवा उत्तरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार के बारे में पूछताछ की।

कर्मियों ने उसके कार्यालय में नहीं होने की जानकारी दी। जिससे सभी चले गये। थोड़ी देर बाद फिर सभी कार्यालय पहुंचे और कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने कई सामान को नुकसान भी पहुंचाया। पिटाई से पीटीए मनोज कुमार, निशांत कुमार, जीवेश्वर कुमार, शंभू कुमार आदि चोटिल हो गये। इस बाबत मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अंचल अधिकारी को दी गयी है। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सारा मामला सीसीटीवी मैं कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: ‘हई रंगबाज अइसन ढेर के,मार देब गोली…’, महिला सिपाही का रील हुआ वायरल, अधिकारियों का आदेश फेल

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में तैनात फिर से एक महिला सिपाही…

41 मिन ago

बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर…

1 घंटा ago

रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के ICF कोच को बदलकर LHB रैक से चलाने का लिया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के आइसीएफ…

2 घंटे ago

बिहार का मौसम: घरों में AC और कूलर बंद, सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास, दिन में तीखी धूप

उत्तर बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है! अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा,…

2 घंटे ago

दिन व रात के तापमान में आयेगी गिरावट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों में अगले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत दरभंगा में चलती ट्रेन…

3 घंटे ago