समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल के निकट अपराधियों द्वारा शुक्रवार की देर शाम मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या के विरोध में लोगों ने हलई बाजार को जामकर कर नारेबाजी शुरू कर दी है। जाम के कारण समस्तीपुर-जन्दाहा मार्ग पर अवागमन पूरी तरह ठप हो गया है जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल कई थानों की पुलिस वहां पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लगी हुई है। बता दें कि शुक्रवार की शाम बदमाशों ने डिहिया पुल के निकट मुखिया के सीने में गोली मार दी थी। जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गयी थी। जिससे उनको समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही रात में उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना के बाद पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार, वनवीरा पंचायत के ही युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी थी। उसका डिहिया पुल के पास नून नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था। जिसमे मुखिया व मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल थे।
बताया गया है कि दाह संस्कार के समय ही कुछ लोगों में विवाद हुआ। जिसमें मुखिया ने बीच बचाव किया था। उसी क्रम में एक युवक ने मुखिया पर गोली चला दी। जो उनके सीने में लगी। गोली लगते ही मुखिया गिर गए। उसके बाद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : विगत 28 फरवरी 2024 को रिलायंस…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- नगर परिषद कार्यालय के सभागार में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :-विभूतिपुर थाने क्षेत्र के सिरसी…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…