Samastipur

विभूतिपुर में अब भी हाजिरी बना रहे संदिग्ध शिक्षक, जांच कमेटी के अध्यक्ष को अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया विवरण

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में फर्जी रूप से बहाल शिक्षकों की करतूत अब भी जारी है। इसकी जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे शिक्षा विभाग भी संदेह के घेर में आने लगा है। लोगों में अब खुलेआम चर्चा है कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की मिली भगत से ही फर्जी बहाली को अंजाम दिया गया। जिससे अब तक कोई कार्रवाई सामनें नहीं आयी है। वहीं जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह द्वारा 13 सितंबर को दो दिनों के भीतर विभूतिपुर प्रखंड के टीआरई-1 और टीआरई-2 के सभी शिक्षकों का विवरण मांगा गया था। आदेश के 10 दिनों से अधिक बीत जाने के बाबजूद अब तक जांच कमेटी को आधे विद्यालयों के भी शिक्षकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ई-शिक्षा कोष पर अभी भी बन रही हाजिरी :

स्कूल में नाम नहीं रहने के बावजूद ई-शिक्षा पोर्टल पर लगातार हाजिरी बनाने के मामले में प्राथमिक विद्यालय गिरिटोल कोदरिया वार्ड- 4 की एचएम भावना कुमारी ने शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ व बीईओ को पत्र भेज कहा था कि मेरे विद्यालय में पांच महिला शिक्षिका कार्यरत है। परंतु इसके अतिरिक्त एक पुरुष शिक्षक आरिफ हुसैन की उपस्थिति ई-शिक्षा पोर्टल पर लगातार दर्ज हो रही है। जबकि उनके योगदान संबंधी कोई कागजात विद्यालय में नहीं है। आरिफ हुसैन ने मंगलवार को भी अपनी हाजिरी पोर्टल पर दर्ज कराई है। एचएम ने बताया कि आवेदन दिए 24 घंटे से ऊपर बीत चुके हैं परंतु अभी तक करवाई नहीं हुई है।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बनौली में भी एक अज्ञात शिक्षक ई शिक्षा कोष पोर्टल पर हाजिरी बनाते जा रहा है। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक रामाशीष महतो ने प्रखंड सहित जिले के शिक्षा विभाग के समस्त वरीय पदाधिकारी से करने के साथ उसका नाम पोर्टल से डिलीट करने की मांग की है। मंगलवार दिए पत्र में एचएम ने कहा है कि मेरे विद्यालय के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अज्ञात शिक्षक सुशील कुमार साह का नाम दिख रहा है जिसमें मॉक ऑन ड्यूटी दर्ज हो रहा है। वह जुलाई के अंतिम सप्ताह से लगातार पोर्टल पर मॉक ऑन ड्यूटी करके उपस्थिति दर्ज कर रहा है। हमने विद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल से ऐसे व्यक्ति का नाम हटाने की मांग की है पोर्टल से नाम नहीं हटाई जाने पर इसकी सारी जवाब देही शिक्षा विभाग की होगी। बीईओ ने बताया कि पोर्टल पर से संदिग्ध शिक्षकों की जांच के के बाद नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की जांच अधर में :

विभूतिपुर में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आने पर तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने अपर समाहर्ता (आपदा) चार सदस्यीय जांच कमेटी बना तीन दिन में जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन टीम ने क्या जांच की और किस तरह की कार्रवाई की अनुशंसा की। यह अब तक सामने नहीं आ पाया है। इसकी भी लोगों में जमकर चर्चा हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर लगातार अपराधिक घटना को अंजाम दे रहा है।…

48 minutes ago

मानसून से पहले समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में नहीं लग सकी स्ट्रीट लाइट, बढ़ेगा शहरवासियों का संकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- देखते-देखते नगर निगम के करीब ढाई…

4 hours ago

बिहार के इन अपराधियों की जब्त होगी संपत्ति, DGP ने सभी पुलिस अफसरों को दे दिया साफ निर्देश

आदतन अपराध करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। प्रदेश के…

4 hours ago

समस्तीपुर: पानी नहीं मिलने से मर गई पत्नी, पति के आरोपों से जिला प्रशासन में हड़कंप; SDO बोले- होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पटोरी :- एक महिला की मौत के बाद…

5 hours ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 30-31 मई तक वर्षा की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों…

6 hours ago

दलसिंहसराय में व्यवसायी बंधुओं से लूटपाट व गोली मारकर ज’ख्मी मामले में एक सप्ताह बाद भी अन्य अपराधी पकड़ से बाहर, प्रशासन को दिया ज्ञापन दिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के सरदारगंज- विद्यापतिनगर रोड में…

13 hours ago