समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

उत्तर बिहार के जिलों में अगले 2-3 दिनों बाद हो सकती है वर्षा, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान अगले 2-3 दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 25 सितम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अगले दो-तीन दिनों तक औसतन 6 से 8 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा एवं उसके बाद पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 एवं दोपहर में 40 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150