समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मंत्री विजय चौधरी से कर दी बड़ी मांग, कहा- अगर नीतीश जी बिहार में यह करते हैं तो आजीवन बने रहेगे मुख्यमंत्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों बिहार दौरे पर है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उदयपुर गांव में 5 से 11 अक्टूबर तक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के दूसरे दिन बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मंत्री विजय कुमार चौधरी के सामने सीएम नीतीश कुमार को कथा में आने का न्योता देते हुए बड़ी मांग रख दी।

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार में सभी बूचड़खाने को बंद कर दे और गाय को राजमाता का दर्जा देते है तो वो आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे। साथ ही अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि बिहार में बाढ़ की विभीषिका को खत्म करने के लिए अगर सरकार बड़ी नदी को छोटी नदी से जोड़ती है तो हर साल होने वाली तबाही पर अंकुश लग सकती है।

अनिरुद्धाचार्य के बूचड़खाना बंद करने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि वो उनके मुख्यमंत्री और उनकी सरकार गौ माता को माता मानती है। आपके द्वारा दिये संदेश को वो जरूर सीएम तक पहुंचाएंगे। वहीं नदी को नदी से जोड़ने वाले सवाल पर कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में पिछले दस वर्षों से कार्य कर रही है।

यहां देखें वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150