Samastipur

एसपी अशोक मिश्रा ने हथौड़ी व शिवाजीनगर थाने का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार को हथौड़ी व शिवाजीनगर थाने का निरीक्षण करने के साथ विधि व्यवस्था के संघारण की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अपराध निसंत्रण के लिए दोनों थाना के अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, एसपी के निरीक्षण को लेकर दोनों थानों में पुलिस कर्मियों के बीच अफरातफरी भी मची रही।

एसपी के आगमन को लेकर पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस के जवान व अन्य पूरी तरह चौकस थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अध्यक्षों को लंबित केस का जल्द निष्पादन करने, फरार वारंटी की गिरफ्तारी करने, क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने का हिदायत दी। इसके अलावा अपराध पर नियंत्रण के लिए एसपी ने थाना क्षेत्र में पुलिस का नियमित गश्ती करने पर बल दिया।

उन्होंने थाना अध्यक्ष से शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने के पश्चात शांतिपूर्ण मूर्ति के विसर्जन और पूर्णिमा तक चलने वाले पूजा पंडाल में शांति बने रहने के लिए भी निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि दोनो थाना का निरीक्षण किया गया। शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह को प्रवेश द्वार पर थाना का बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया। मौके पर हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय, अपर थाना अध्यक्ष मुखराम सिंह, रविंदर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मंत्री के पीए अस्पताल में बेड बेच रहे, हर जिले में रेप हो रहे; नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर…

1 घंटा ago

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 47 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल…

5 घंटे ago

DPO सर्व शिक्षा अभियान ने समर कैंप केन्द्र का किया उद्घाटन, बच्चों को प्रतिदिन आने को किया प्रेरित

समस्तीपुर : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवघरिया टोला चकनूर में शिक्षा सेवक द्वारा संचालित केंद्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: बेटे के मौत की खबर सुनकर सदमे से मां ने भी दम तोड़ा, गांव में शोक की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर थाना क्षेत्र के डैनीमन गांव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने कहा- शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को…

8 घंटे ago

पूसा में बंदर का आतंक, अब तक छात्रा समेत 50 लोगों को काटकर किया ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago