समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर एसपी ने सिंघिया समेत अन्य कई थानों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने गुरुवार को सिंघिया थाना, हसनपुर थाना, बिथान थाना व लरझा घाट थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। वहीं पूछताछ के क्रम में थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसपी ने थानाध्यक्षों से थाने के विभित्र मामलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वह बाजारों में भी घुमें।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150