Samastipur

समस्तीपुर: रात में गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा इंटर का छात्र, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश; हत्या या आत्मह’त्या?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- गर्लफ्रेंड के घर उससे मिलने गए इंटर के छात्र की मौत हो गई। मौत की गुत्थी हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है। मामला विभूतिपुर थाना इलाके के भुसवर पंचायत स्थित शाहपुर गांव का है। युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर से ही फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी पिंटू झा के 18 वर्षीय बेटे शिवम कुमार झा के रूप में हुई है। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि शिवम को उसकी प्रेमिका ने बीती रात अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था। रात को शिवम गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया। फिर सुबह में उसी घर से शिवम की लाश फंदे से लटकी हुई पाई गई।

बताया जा रहा है कि शिवम ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। दूसरी ओर, यह भी चर्चा है कि घर में लड़की के साथ पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने शिवम को फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम गांव में पहुंची और फंदे से लाश उतारकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। कानून के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेटे ने आईफोन के लिए अपने ही घर में करवाई डकैती, नकली चाबी बनवा दोस्तों संग यूं दिया अंजाम

बिहार में एक लड़के ने आईफोन के लिए अपने ही घर में डकैती करवाया। मामला…

2 घंटे ago

‘हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा?’ बोले लालू- ‘गिरिराज और नीतीश में कोई फर्क नहीं’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज…

7 घंटे ago

अब बिहार में ट्रेन पलटाने की साजिश? रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का सरिया, बड़ा हादसा टला

अन्य राज्यों के बाद अब बिहार में भी ट्रेन पलटाने की साजिश की होने लगी…

8 घंटे ago

बिहार में सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका, इन विभागों में आएगी बंपर वैकेंसी…

बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में सड़क निर्माण कंपनी के इंजीनियर से 10 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago