समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण व जोखिम से बचाव की दी गई जानकारी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार वार्षिक समय सारणी के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में जिले के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालयों में चेतना सत्र के बाद फोकल शिक्षक व बाल प्रेरकों ने बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण व स्वास्थ्य संबंधित जोखिम से बचाव की जानकारी दी गई।

इस दौरान शनिवार को पी.आर.इंटर स्कूल कर्पुरीग्राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर व सुदामा देवी प्राथमिक विद्यालय मल्लाहटोल शम्भूपट्टी सहित अन्य विद्यालयों में संबंधित विद्यालयों के फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, ऋतुराज जायसवाल, जुली कुमारी व बाल प्रेरकों सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को दिपावली के पटाखों से होने वाले प्रदूषण व जोखिम से बचाव के बारे में तथा इसके लिए “क्या करें और क्या ना करें” के संबन्ध में जानकारी दी गई।

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

इस क्रम मे उच्च विद्यालय कर्पुरीग्राम में मिडिया समन्वयक एसएसए हरिश्चंद्र पासवान की मौजूदगी में विद्यालय के फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने विद्यालय के बच्चों को कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और ऐसे में पटाखों के प्रयोग से बढ़ने वाले प्रदूषण व होने वाले जोखिमों से पर्व के रंग को फीका नहीं करना चाहिए।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले अधिकतर पटाखों में बारुद, सल्फर, चारकोल, नाईट्रोजन आदि का प्रयोग होता है जो हमारे स्वास्थ्य के साथ- साथ वायुमंडल को काफी हद तक प्रभावित करता है। पटाखों के आवाज से जहां बीमार व बूढ़ों को घबराहट होती है वहीं सामान्य लोगों के लिए भी पटाखों से निकलने वाला धुआं कभी- कभी गले तथा आंख में इंफेक्शन का कारण बन जाता है। यही नहीं पटाखे फोड़ते समय होने वाली घटनाएं कभी कभार लोगों के लिए आजीवन न भूलने वाला दर्द दे जाता है। इसलिए दीपावली जैसे पावन पर्व पर पटाखों से परहेज करना चाहिए।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. बेबी कुमारी ने कहा कि खासकर बच्चों को आतिशबाजी से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। उन्होंने पटाखों से उत्पन्न जोखिम से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि अगर पटाखा छोड़ने के दौरान किसी भी व्यक्ति व बच्चे के हाथ या शरीर का अन्य भाग जल जाता है। तो उसे तुरंत ठंडे पानी में हाथ को डाल कर रखना चाहिए। उसके बाद उसे विशेष उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक तरूण कुमार झा, कीर्ति किरण, मुस्कान गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक व छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150