समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक रूपयों के जेवरात लूट मामले में पुलिस ने लुटेरा गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जांच में जुटी पुलिस ने दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी व लगातार हो रही जांच के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके पास से जेवरात भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। संभवत पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
बताते चले की 23 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच अनिल ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की कई टीम लुटेरों की तलाश में दर-दर खाक छान रही थी। छापेमारी में पटना की एसटीएफ की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस ने बेगूसराय जेल में बंद जेवरात लूटने वाले गिरोह के सरगनाओं से पूछताछ के अलावा वैशाली व मुजफ्फरपुर में लगातार छापेमारी कर रही थी। घटना के उद्वेदन के लिए समस्तीपुर पुलिस 23 नवंबर से ही लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस के सहयोग से चार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- यात्री सुविधा के उन्नयन एवं परिचालनिक…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा गांव…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : विभिन्न मामलों में गवाही से लगातार…