Samastipur

समस्तीपुर के चर्चित ‘अनिल ज्वेलर्स’ से करोड़ों के जेवरात लूटकांड मामले में पांच गिरफ्तार, आभूषण भी बरामद

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक रूपयों के जेवरात लूट मामले में पुलिस ने लुटेरा गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जांच में जुटी पुलिस ने दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी व लगातार हो रही जांच के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके पास से जेवरात भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। संभवत पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।

बताते चले की 23 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच अनिल ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की कई टीम लुटेरों की तलाश में दर-दर खाक छान रही थी। छापेमारी में पटना की एसटीएफ की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस ने बेगूसराय जेल में बंद जेवरात लूटने वाले गिरोह के सरगनाओं से पूछताछ के अलावा वैशाली व मुजफ्फरपुर में लगातार छापेमारी कर रही थी। घटना के उद्वेदन के लिए समस्तीपुर पुलिस 23 नवंबर से ही लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तिलक से एक दिन पहले युवक की मौ’त, सड़क हादसे का हुआ शिकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

8 minutes ago

बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में ज’लकर खाक, 5 की जिं’दा ज’लकर मौ’त

लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में…

10 minutes ago

DM ने मानसून से पहले समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की उड़ाही का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- मानसून की तैयारी को लेकर डीएम…

14 minutes ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सामने कार में लदे अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार…

41 minutes ago

किसान लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा नीचले खेतों में 25 मई तक गिरायें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा…

60 minutes ago

समस्तीपुर जिले में 223 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, क्षेत्र में निवेश और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर [अविनाश कुमार राय] :- बख्तियारपुर-ताजपुर मार्ग में…

2 hours ago