समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर उंडी के वार्ड संख्या-20 निवासी रजनीकांत सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह खेत में नाबालिग लड़की की डेड बॉडी मिली है। बताया गया है की इंटर में पढ़ने वाली यह छात्रा रविवार की शाम से घर से लापता थी। खोजबीन करने के बाद छात्रा का कुछ भी पता नहीं चलने पर पिता ने रविवार की रात किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।
पिता के अनुसार पुराने भूमि विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस ने मृतका की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी के गले पर गहरे काले रंग के नई निशान मौजूद थे। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, ब्रज किशोर यादव, बलाल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ…
भारतीय सेना पाकिस्तान को सीमा से लेकर हवाई में ताबड़तोड़ जवाब दे रही है। पिछले…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास पर…
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू,…