समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर उंडी के वार्ड संख्या-20 निवासी रजनीकांत सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह खेत में नाबालिग लड़की की डेड बॉडी मिली है। बताया गया है की इंटर में पढ़ने वाली यह छात्रा रविवार की शाम से घर से लापता थी। खोजबीन करने के बाद छात्रा का कुछ भी पता नहीं चलने पर पिता ने रविवार की रात किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।
पिता के अनुसार पुराने भूमि विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस ने मृतका की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी के गले पर गहरे काले रंग के नई निशान मौजूद थे। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, ब्रज किशोर यादव, बलाल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।
बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जिसने अब…
भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े राज्य सरकार वैशाली जिले में आमश-दरभंगा रोड स्थित…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत अगस्त 2025…
भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार…