Samastipur

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर गरमाई राजनीति, समस्तीपुर में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ प्रतिरोध मार्च कर अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया जो अपने हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां लिए हुए थे। प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट पर पहुंचकर पुतला दहन कर एक प्रतिरोध सभा में प्रवर्तित हो गया।

सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री झा ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों एवं पिछड़े समाज से आने वाले महान नेताओं एवं देश के धरोहरों का अपमान करने से नहीं चूकती है। यह मनुवादियों की पार्टी है तथा हमेशा अपने एजेंडों को सर्वोपरि रखती है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की अमित शाह को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनपर कार्यवाही की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्रआंदोलन करने पर विवश होगी और इसकी पूरी जवाबदेही केंद्र सरकार की होगी।

मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, आशुतोष कुमार, सुरेश महतो, एस०सी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, मो० ईशांक, अनिल कुमार कुशवाहा, सुशांत वत्स, चंदन कुमार, परमानंद मिश्र, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार कुंवर, संजय राय, गोरी शंकर चौधरी, रमेश कुमार झा, लक्ष्मण सागर झा, मो० इसराफील, नारायण पासवान, कृष्णा कुमार राय, विजय कुमार शर्मा, वीरेंद्र राय, भगवान लाल राय, महफूज आलम, अब्दुल सद्दाम आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आवास योजना (शहरी) 2.0 के पहले फेज में शहर से 2 हजार 456 लाभार्थियों का चयन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- 2024-25 में सबके लिए आवास योजना…

29 मिनट ago

दलसिंहसराय में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- प्रखण्ड क्षेत्र के डैनी पगड़ा स्थित…

1 घंटा ago

9 पर्यवेक्षकीय अफसर को मिला BEO का अतिरिक्त प्रभार, महीनों से रिक्त पड़े थे पद, एक BEO को 4-4 प्रखंडों का था अतिरिक्त प्रभार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: विवाहित महिला की ला’श प्रेमी के घर के बाहर छोड़कर लौटे परिजन, कोई भी अंतिम संस्कार को तैयार नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/कल्याणपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र की कनौजर पंचायत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, साला समेत एक अन्य की मौत, जीजा गंभीर स्थिति में रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर से…

2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षिका की इलाज के दौरान मौ’त, विद्यालय परिसर में लाया गया पार्थिव शरीर

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय माड़ीपुर चकसिकंदर की…

2 घंटे ago