Samastipur

समस्तीपुर: दशकों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, दो की मौ’त और एक गंभीर

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर: समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमानपुर गांव में बीती रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मृतकों में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

मृतक की पहचान तपेश्वर के पुत्र नवीन सिंह (42 वर्ष) और अजय सिंह के पुर गौरव कुमार सिंह उर्फ गोलू (24 वर्ष) के रूप में की गई है। उसे सीने और सिर में दो-दो गोली लगी है। वहीं जख्मी सौरभ कुमार (25 वर्ष) के जबरा में गोली लगी है। गौरव और सौरभ सहोदर भाई हैं। वहीं नवीन सिंह रिश्ते में दोनों का दादा लगते थे। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतकों के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में ही कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष में डेढ़ दशक से भूमि विवाद चल रहा है। बताया गया है कि शनिवार को दिन में उसी विवाद को लेकर बहस हुई थी। गौरव के भगीना का कल छठी थी। जिसके कारण उसका परिवार चुप रह गया। रात 11:30 बजे छठी का भोज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष में फिर गाली-गलौज के बाद हाथापाई होने लगी। दोनों पक्ष के घर एक दूसरे से सौ मीटर की दूरी पर है। दोनों अपने अपने घर से निकल बीच मे स्थित डीहवर स्थान पर एक दूसरे पर हमला किया।

हाथापाई के बाद लाठी व लकड़ी से एक दूसरे पर प्रहार के बाद गोली चलानी शुरू कर दी। दोनों पक्ष ने आधा दर्जन से अधिक गोली चलाई। जिससे रात में गांव गोलियों की आवाज से रह-रहकर गूंजता रहा। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

15 साल पूर्व भी दो की हुई थी मौत :

15 साल पहले भी दोनों पक्ष में जमीन विवाद को ही लेकर गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से भी हमला किया था। जिसमे चाकू लगने से विनय सिंह और दिलीप सिंह की मौत हो गयी थी। इस बार जमीन के सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों पक्ष में एक बार फिर तनाव गहरा हुआ था, जिसका परिणाम बीती रात गोलीबारी के रूप में सामने आया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में प्रेमी से अनबन के बाद प्रेमिका ने उसी के सामनें जहर खाकर दी जान, प्रेमी हिरासत में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौ’त मामले में FIR के लिये पिता ने दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भिड़ी टोल…

3 hours ago

डबल म’र्डर मामले में समस्तीपुर पुलिस की उपलब्धि ‘शुन्य’, गिरफ्तार सुधीर मधान को पटना हाई कोर्ट से मिल गयी बेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव…

3 hours ago

समस्तीपुर के समतलपुर में ई-रिक्शा से चार हजार अंग्रेजी शराब की खाली डब्बे को पुलिस ने किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर : मथुरापुर-खानपुर पथ पर सतमलपुर गांव में…

3 hours ago

दुधपुरा चैती दुर्गा स्थान के पास दो बाइक की टक्कर में चार ज’ख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा चैती…

6 hours ago

दलसिंहसराय में अगलगी की घटना में घर में सो रहे दो मासूम की जलकर हुई मौ’त, परिजनों में मचा कोह’राम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय में रविवार को एक दर्दनाक…

9 hours ago