Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम द्वारा शहर में लगाए जाएंगे 141 नए चापाकल, पहले के चापाकलों में से कुछ गायब तो कुछ बेकाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में सभी लोगों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शहर में कुल 141 नए चापाकल गाड़े जाएंगे। हर वार्ड में तीन-तीन चापाकल गाड़े जाने हैं। एक वार्ड में समरसेबल लगाया जाएगा। नगर निगम के स्तर से इसको लेकर कवायद की जा रही है। नगर निगम समस्तीपुर के अंतर्गत शहर में कुल 47 वार्ड हैं। जहां नए चापाकल लगाए जाने है। नगर निगम बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिली हुई है।

पीएचईडी, समस्तीपुर को नए चापाकल व समरसेबल लगाने के लिए नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लिखा है। इससे पहले नगर निगम ने नगर विकास व आवास विभाग, बिहार सरकार को लिखा था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद पीएचईडी को इस मामले में पहल करने को कहा गया।

बता दें कि शहर में पहले से नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले 27 वार्डों में चापाकल गाड़े गए थे। बाद में कई चापाकल सार्वजनिक स्थलों से गायब हो गए। जो बचे थे उनमें कई बेकाम हैं। जितने चालू हालत में हैं उनसे जरूरतमंद लोगों का काम नहीं चलता है। नगर निगम बनने के बाद 16 नए वार्ड निगम में शामिल हो गए। इसके बाद कुल 47 वार्ड बन गए। नए वार्डों में भी चापाकल कम हैं। वहीं कई वार्ड में चापाकल खराब है। नल जल योजना की हालत खस्ता है। इन कारणों से हर साल खासकर गर्मी के मौसम में जल संकट का लोगों को सामना करना पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

महागठबंधन में CM फेस पर खटपट? कांग्रेस नेता ने तेजस्वी पर उठाया सवाल; RJD गर्म, BJP ने ली चुटकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  महागठबंधन में सीएम फेस पर खटपट की खबर…

2 hours ago

सिंघिया खुर्द में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब…

3 hours ago

एक सर्टिफिकेट पर ममेरे-फुफेरे भाई 41 साल तक करते रहे नौकरी, बिहार पुलिस में बड़ा फर्जीवाड़ा

बिहार पुलिस में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक ही स्कूल के…

6 hours ago

सतुआन पर्व आज, इस दिन सत्तू खाने और दान का है विशेष महत्व; जानें विशेषता…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले में सोमवार को सतुआनी का…

7 hours ago

कानू समाज को टिकट देने के बाद सोनपापड़ी लूट लेगा विपक्ष, मंत्री नित्यानंद राय के निशाने पर कौन?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है…

7 hours ago

लाल मंजन या गुल से दांत साफ करते हैं तो सावधान! क्या कहते हैं डॉक्टर, जान लें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बचपन से ही लाल दंत से लेकर गुल…

8 hours ago