बिहार में 6 नए पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा। ये पुल पटना के अलावा समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, बक्सर और भोजपुर जिले में बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम एवं पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात को सुगम बनाने के लिए इन पीपा पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनके निर्माण के बाद पांच सालों तक इनकी स्थापना, रखरखाव, इन्हें खोलने और वापस लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने के बाद इन्हें पुन स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने बताया कि आमजन को बरसात के तुरंत बाद यातायात के लिए पीपा पुल उपलब्ध हो सकेंगे।
पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ और पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। बिहार के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है।
बिहार के कैमूर जिले से देशभक्ति की एक मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोहनपुर :- एक ऐसे प्रेम प्रसंग का मामला…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- पहलगाम में हुए आतंकियों के क्रूर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत स्थित सिंघियाखुर्द…