समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक ने क्या कुछ कहा देखें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम के बदले तेवर से आम लोग परेशान हैं। अहले सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी के बाद दिन भर धूप को लेकर लोग तरसते रहे। इस दौरान पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ाती रही। जिससे लोग घरो में सिकुड़े रहे। लोगो की मानें तो इस मौसम में पहली बार हल्की वर्षा व पछुआ हवा के कारण लोगों ने अधिक ठंड महसूस किया। जिसके कारण लोग बिजली उपकरणो व अलाव से चिपके रहे।

इस दौरान दिन का तापमान गिरकर 19.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रात में कनकनी लगातार बढ़ने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि अगले दिन से धूप निकल सकती है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। रात के तापमान में गिरावट के साथ 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निचले बादल के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखी गई। उन्होंने बताया कि आगे भी रात में कनकनी बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150