धान खरीद में समस्तीपुर जिला पीछे, मात्र 3 हजार 484 किसानों से हुई खरीदी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिले में पैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से धान खरीद में समस्तीपुर जिला पीछे चल रहा है। करीब दो महीने में 15400 निबंधित किसानों में से केवल 3484 किसानों से ही 2974 मैट्रिक टन धान खरीदी गई है। गौरतलब है कि इस खरीद में भी किसानों (रैयतों) से अधिक बटाईदारों का धान अधिक है। मतलब, किसानों से अधिक बटाईदारों से धान खरीदी गई है। जिले में धान बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर कुल 15400 किसानों का निबंधन किया गया। जिसमें 7190 किसान हैं तथा 8210 बटाईदार हैं।
जिले में दोनों तरह के किसानों के खेतों का कुल रकवा (कुल क्षेत्र) एकड़ बताया गया है। इसमें किसानों के खेतों का कुल रकवा 250716 एकड़ है। जबकि बटाईदारों के खेतों का कुल रकवा 8095470 एकड़ है। जिलेभर में कुल चयनित 305 पैक्स व 14 व्यापार मंडल हैं जहां निबंधित किसानों से धान खरीद करनी है। केवल समस्तीपुर प्रखंड में धान खरीद की बात करें तो इस प्रखंड में कुल 136 किसानों से कुल 1211 मैट्रिक टन धान खरीद हुई। समस्तीपुर प्रखंड में कुल 608 किसानों का निबंधन किया गया है। जिसमें 313 किसान हैं व 295 बटाईदार हैं।
इस दौरान दुधपुरा पैक्स से जुड़े किसान पिंटू राय, उपेंद्र राय, बमबम ठाकुर, अभय कुमार ठाकुर, दिनेश दास, हरेकृष्ण राम, बिगन राय ने बताया कि उन्होंने अपना अधिकांश धान दुधपुरा पैक्स को कुछ दिन पहले ही बेचा है। पैक्स के अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि जिन किसानों ने पोर्टल पर आवेदन कर रखा है, उनसे वे पहले से ही संपर्क में हैं। वे अपना धान बेचने आते हैं। वैसे, वे किसानों से भी लगातार संपर्क में हैं, ताकि जल्द से जल्द खरीद का काम उनके यहां पूरा यहां हो जाए। इस दौरान, शम्भूपट्टी के किसान पवन कुमार राम, शिवेशचंद, धनेश्वर महतो आदि ने बताया कि वे अपना धान पहले ही व्यापारी को दे चुके हैं।
बाइट :
यह बात सही है कि धान खरीद में समस्तीपुर जिला अभी पीछे चल रहा है। कारण यह है कि इस बार समस्तीपुर का खरीद का लक्ष्य पिछले साल से बहुत अधिक है। इस जिला का कुल लक्ष्य 124525 मैट्रिक टन है। बिहार में मधुबनी व समस्तीपुर पीछे है। खरीद में तेजी लाने के लिए वे हर पैक्स की लगातार खरीद की समीक्षा वे कर रहे हैं। रफ़्तार बढ़ेगी। जो पैक्स लापरवाही करेंगे उन पर कार्रवाई हो सकती है।
-अरुण कुमार, डीसीओ