समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DM के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन, लगभग 50 मामलों की हुई सुनवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 50 मामलों की सुनवाई की गई। सर्वाधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे जिनके निष्पादन को लेकर अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता समस्तीपुर को जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आपूर्ति विभाग के मामले, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के परिवादों को संबंधित पदाधिकारी को निष्पादित करने को लेकर निर्देश दिया गया। जनता दरबार में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समस्तीपुर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150