मोहिउद्दीननगर के आनंदगोलवा की शालिनी बनी कृषि अधिकारी, गांव में हर्ष का माहौल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- प्रखंड क्षेत्र के आनंदगोलवा के नवीन कुमार सिंह व रंजना सिंह की पुत्री शालनी सिंह ने बिहार कृषि सेवा की परीक्षा में राज्य में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर मिसाल कायम की है। बचपन से ही शालनी मेधावी थी। उसने जयपुर से कृषि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कृषक परिवार से ताल्लुकात रखने वाली शालिनी कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का सपना संयोजे हुए है। उसकी सफलता पर ग्रामीण ने बधाई दी है।