समस्तीपुर: फाइनेंस कर्मी से बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूटे, दिनभर के कलेक्शन के बाद लौट रहा था शाखा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना अन्तर्गत बांगड़ के निकट सुनसान सड़क पर शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पचास हजार रुपए लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। लूट के शिकार हुए फाइनेंस कर्मी की पहचान बेगूसराय जिला के मंझौल थाना अंतर्गत पारो गांव निवासी पिंटू कुमार बताया गया है।
वह एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कौआ शाखा में काम करता है। दिन में कलेक्शन के बाद कौवा शाखा लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने रोक कर पीटने के बासद बाइक की चाबी छीन डिक्की में रखे पचास हजार रुपए निकाल लिया। उसके बाद सभी फरार हो गये। बताया गया है कि सभी अपरोधी मफलर से अपना मुंह बांधे हुए थे। हलई थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।