Samastipur

समस्तीपुर के मुख्य चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव, मेयर ने क्या कुछ कहा देखें…

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक दिक्कत फुटपाथी जीवन जीने वाले गरीब, लाचार व बेसहारा लोग झेलते हैं, जिनके तन पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं होते। इस ठंड में रिक्शे व ढेले वालों का अधिकांश समय सड़कों पर कुछ समय घर में बीतती है। ऐसे लोगों का रात काटना मुश्किल रहता है। लेकिन कड़ाके की ठंड से इन लोगों को राहत देने के लिए शहर में कारगर व्यवस्था नहीं दिख रही है। नए साल की शुरुआत में शहर में कुछ प्रमुख चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी जो कुछ घंटे तक ही राहत दे पाई।

एक जनवरी के बाद जैसे ही धूप खिली अलाव की व्यवस्था फिर आगे नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सभी वार्डों में इस कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए थी, जो नहीं की जा रही है। कुछ जगहों पर एक दिन अलाव लगा कर बाकी जगहों को छोड़ दिया गया। नगर निगम में केवल खानापूर्ति होती रहती है। मेयर अनिता राम ने बताया कि शहर में सभी सार्वजनिक स्थलों को अलाव के लिए चिन्हित किया गया है। वहां अलाव की व्यवस्था की जाने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, बीच में आ धमके एसएसपी; प्रभारी समेत 6 गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी कानून की निगरानी करने वाले ही कानून तोड़ते पकड़े गए। भगवान बाजार…

3 घंटे ago

बिहार में शराब की तस्करी करा रहे टाइगर मोबाइल जवान! बेगूसराय में 3 पुलिसकर्मी 4 तस्करों संग गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी कानून की सख्ती के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया…

5 घंटे ago

विभूतिपुर के तीन पंचायतों में DDC ने मनरेगा व पीएम आवास योजना का किया निरीक्षण, आवास योजना में गति लाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- उप-विकास आयुक्त शैलजा पांडे…

5 घंटे ago

विभूतिपुर स्थित DBKN नरहन कॉलेज में NSUI से जुड़े छात्रों का आंदोलन जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- डीबीकेएन कॉलेज नरहन में…

5 घंटे ago

कांग्रेस गरीब और महिला अधिकारों का पक्षधर, समस्तीपुर पार्टी कार्यालय पर ‘माई बहिन मान योजना’ पर विस्तृत चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान…

5 घंटे ago

पटना में बड़ा रेल हादसा टला, मेमू ट्रेन की बोगी में फंसी बाइक, मची अफरा-तफरी; यात्रियों ने कहा-लगा पलट गई

राजधानी पटना में बीती रात पटना के नत्थूपुर यादव चक इलाके में एक बड़ा रेल…

6 घंटे ago