समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurAgricultureNEWS

समस्तीपुर: शीतलहर से गेहूं की फसल में पीलिया रोग का प्रभाव, कृषि कार्य प्रभावित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : लगातार जारी ठंड की वजह से जहां आमलोग परेशान हैं, वहीं इससे कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ठंड की वजह से गेंहूं, सरसों एवं आलू की फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही किसानों का अन्य कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लगातार ठंड के कारण गेंहूं की फसलें पीला होने लगा है। वहीं अत्यधिक ठंढ की वजह से आलू की फसलें झुलसने लगी है। सरसों की फसलों को ठंड से नुकसान हो रहा है।

मौसम ठीक नहीं होने की वजह से किसान अपने फसलों के बचाव हेतु उसमें दवाई का स्प्रे भी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि ठंड के कारण मक्का के खेतों से ना तो किसान खरपतवार निकाल पा रहे हैं और ना हीं उसमे खाद पानी दिया जा रहा है। किसान प्रतिदिन मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रतिदिन ठंड के प्रकोप में वृद्धि से किसानों में मायूसी देखी जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150