समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड संख्या-13 में एक युवक अजय कुमार राय (30 वर्ष) का कर्नाटक से रविवार को शव पहुंचा। युवक का शव घर पर पहुंचते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घर के दरवाजे पर पड़े शव को देखने वाले लोगों की आंख से आंसू टपक रहे थे। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा था।
इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक कर्नाटक में राइस मिल में काम कर रहा था। युवक ने मिल में काम करने के बाद गुरुवार की शाम बाइक से डेरा लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर में एक यहीं था जो कमा रहा था। अजय के ही कमाई से घर का भरण पोषण होता था। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने दो अलग-अलग अधिसूचना…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : वर्षों पहले नगर थाना परिसर के…