समस्तीपुर : कुंभ यात्रा से लौट रही एक महिला की मौत थावे-टाटा एक्सप्रेस में हो गई। घटना के सूचना मिलने पर समस्तीपुर जंक्शन पर शव को उतारा गया। डीएससीआर एसपीजी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 18182 के गार्ड बोगी से दूसरे कोच में एक महिला मृत पड़ी हुई है। सूचना के अनुपालन में उनि श्यामसुंदर कुमार साथ स्टाफ को उक्त कोच को अटेंड किया। पाया कि एक महिला मृत पड़ी हुई है। साथ में उनके परिजन भी मौजूद हैं।
परिजनों से पूछताछ पर उनके पति बच्चे लाल मुखिया ने बताया कि मृतक का नाम शिवतारण देवी सिमरारी घाट, वार्ड संख्या-13, थाना बासोपट्टी जिला मधुबनी है। बताया कि वे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस घर आ रहे थे। इसी क्रम में पिछले स्टेशन पर उनकी सांस तेज होने लगी, जो पूर्व से बीमार थी और अचानक उनकी मृत्यु हो गई है।
महिला को रेल अस्पताल समस्तीपुर के डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद मृत घोषित किया गया। मौके पर सउनि धुरंधर सिंह, जीआरपी समस्तीपुर साथ स्टाफ मौजूद थे। मृतका के पति बच्चे लाल मुखिया ने लिखित आवेदन इस संबंध में दिया है। ट्रेन समय 18.35 बजे आई थी तथा समय 19:06 बजे सुरक्षित प्रस्थान किया।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड मुख्यालय परिसर में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े महागठबंधन में सीएम फेस पर खटपट की खबर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब…
बिहार पुलिस में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक ही स्कूल के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिले में सोमवार को सतुआनी का…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है…