समस्तीपुर ओवरब्रिज को जाम करने के मामले में 6 नाजमद व 80 अज्ञात पर FIR दर्ज
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को सड़क जाम करने वाले लोगों को चिन्हित कर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें छह नामजद सहित करीब 70 से 80 अज्ञात को आरोपित किया गया है। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि नामजद में मुसापुर वार्ड संख्या-28 के रोहित कुमार पिता उमेश कुमार गुप्ता, सुधीर साह पिता सीताराम साह, राजकुमार साह पिता जामुन साह सहित बेलारी वार्ड संख्या-6 निवासी विशुनदेव साह के पुत्र फुलटुन साह, शंकर कुमार साह व मंटून साह शामिल है।
इसके साथ करीब 80 महिला व पुरुष द्वारा लगभग एक घंटा तक यातायात व्यवस्था को बाधित किया गया है। इन सभी पर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि शहर के एसडीओ ऑफिस के पास बीते गुरुवार की देर शाम सड़क पार कर रही मुसापुर की एक महिला की बस ठोकर लगने से मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को ओवरब्रिज के पास समस्तीपुर-दरभंगा व समस्तीपुर-पटना मुख्य पथ को जामकर दिया था। इससे ओवरब्रिज के दोनों तरफ जाम लग गया था।
वीडियो :