Samastipur

जनता दरबार में जिस थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार मिलेगी शिकायत उसपर की जाएगी कारवाई, SP के रडार पर कई थानाध्यक्ष !

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समस्तीपुर पुलिस तत्परता से काम कर रही है। इसको लेकर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार अब जनता दरबार केवल शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यदिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इससे आम लोगों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के संबंध में एसपी को अवगत कराने का अधिक अवसर मिल रहा है। सभी प्राप्त शिकायतों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, इससे आम लोगों को न्याय मिलने में तेजी आने की संभावना है।

एसपी अशोक मिश्रा ने जिले वासियों से अपनी समस्याओं के संबंध में अपने स्थानीय पुलिस थाना में संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं, वहां पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक सहयोग नहीं मिलने पर लोग अपने संबंधित एसडीपीओ कार्यालय अथवा एसपी कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत करा सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की लोगों के द्वारा उनके जनता दरबार में जिस थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत मिलेगी उक्त संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: दो भाइयों को चाकू मार किया घायल, ग्रामीणों ने आरोपी युवक की कर दी पिटाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत…

7 hours ago

कालाजार उन्मूलन के लिए 60 दिवसीय छिड़काव अभियान जारी:मैनपावर की कमी से आरके-39 जांच बाधित, क्या है प्रक्रिया और माइक्रो प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले में कालाजार उन्मूलन के लिए…

7 hours ago

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेंगे नीतीश कुमार, बिहार पर होगी चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र…

7 hours ago

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की हुई छुट्टी, जानें किन्हें मिली प्रदेश की कमान

कांग्रेस ने चुनाव से पहले बिहार में पीसीसी चीफ को बदल दिया है. विधायक राजेश…

8 hours ago

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर में बिजली बकाये की राशि वसूलने के दौरान कनीय विद्युत अभियंता पर हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : विद्युत राजस्व संग्रह को लेकर बकायदार…

8 hours ago

पूसा में गोलीबारी कर जख्मी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ…

9 hours ago