समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने हथियार संग पकड़ा, फिर हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित प्राथमिक विद्यालय कोदरिया गोठ के समीप गाछी में दिनदहाड़े एक युवक ने गांव के ही तेजनाराय सिंह के पुत्र निरंजन कुमार पर गोली चला दी। वह अपना सतर्कता बरतते हुए छिप गया। इससे उसे गोली नहीं लगी। कंधा होकर गोली बाहर निकल गयी। इसके बाद मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर हथियार छीन लिया। इसके बाद युवक भाग गया।

वहीं उसके सहयोगी और दूसरे पक्ष के युवक के साथ जमकर मारपीट की घटना हुई। दूसरे पक्ष द्वारा 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद युवक से हथियार छीनकर रखे महिला के पति अरुण कुमार सिंह के साथ स्थानीय ग्रामीण प्रमोद कुमार के घर पर रात्रि में मारपीट की घटना हुई। साथ ही बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद फिर 112 पुलिस टीम पहुंची थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150