Samastipur

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा पहुंची समस्तीपुर, युवाओं से किया संवाद

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी है। इसको लेकर कन्हैया की यह पलायन रोको नौकरी दो यात्रा अहम मानी जा रही है। रविवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा समस्तीपुर पहुंची, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा की रोजगार नहीं मिलने से बिहार के युवाओं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस यात्रा को विद्यार्थियों और नौजवानों की यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत भितिहरवा से हुई है। यह यात्रा जिस जिले में पहुंच रही है, वहां के लोग अपनी समस्या उठा रहे हैं। रविवार को समस्तीपुर में यात्रा का 8वां दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी यह पदयात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि पीड़ित युवाओं को संघर्ष का मंच उपलब्ध कराना है। उनकी आवाज से हम अपनी आवाज मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में एक तो समय पर परीक्षा नहीं होती और होती भी है तो पेपर लीक हो जाता है।

इससे पहले सुबह टेक्नोमिशन स्कूल में यात्रा में शामिल सेना पेंडिंग भर्ती के युवाओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इन स्वतंत्रता सेनानियों का शौर्य और मातृभूमि की आजादी के प्रति साहस सभी युवाओं को आज भी प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के बाद पलायन रोको नौकरी दो यात्रा प्रारंभ हुआ।

मोहनपुर से शुरू होकर यात्रा पटेल मैदान गोलंबर होते हुए मौलाना मजहरुल हक टीचरस ट्रैनिंग कॉलेज पहुंची। रास्ते में पदयात्रियों ने थाली बजाकर केंद्र सरकार के खोखले वादों का विरोध किया। मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पलायन का दंश झेल रहे बिहार के युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार के मुद्दे पर बात की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पेंडिंग सेना भर्ती के अविराज सिंह ने कहा की “हमे सिलेक्शन होने के बाद भी नौकरी नहीं दी गई। आज जब हमे बोर्डर पर देश की सेवा करना चाहिए था हम आज हाथों मे अपने नौकरियों के लिए बैनर पोस्टर लेकर पदयात्रा करते धूम रहे है।”

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा की “यह बिहार के युवाओं की यात्रा है। सरकारी आकड़ों के अनुसार बिहार से 2 करोड़ 90 लाख युवाओं का पलायन होता है जबकि हकीकत इससे भी ज्यादा है। अमित शाह का बेटा क्रिकेट बोर्ड संभालेगा और गरीब के बच्चों की सुनने वाला कोई नहीं।”

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा की “बिहार के युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार मिले, इस यात्रा का मकसद यही है।” प्रेस वार्ता के बाद यात्रा सुंदर सिंह हाई स्कूल मुक्तापुर, द्वारकानाथ चौक, अकबरपुर के बाद दरभंगा की ओर निकल गयी। वहीं कल्याणपुर में पदयात्रियों ने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया जिसमें जनता से यात्रा के उद्देश्यों को बताते हुए इसको समर्थन देने की अपील की गई। पदयात्रा में ब्रजेश पांडे, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अबू तमीम, हल्ला बोल के अनुपम, हलचल सिंह आदी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा चंदौली में आयोजित होगा सम्मान समारोह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : 29 मार्च 2025 को समस्तीपुर जिले…

9 hours ago

विभूतिपुर: घर के पीछे खिड़की पर लटके कोबरा को भगाने के क्रम में युवक को सांप ने डंसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया…

9 hours ago

पटना के मरीन ड्राइव पर खू’नी खेल, सनकी आशिक ने पहले प्रेमिका की ली जान, फिर खुद को भी गो’ली से उड़ाया

बिहार में भोजपुर के बाद पटना में एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम…

14 hours ago

बिहार: जमीन का दाम बढ़ाने के लिए भिड़ाया गजब का तिकड़म, भू माफियाओं ने नदी पर निजी पैसों से बना दिया पुल

बिहार के पूर्णिया में भू माफियाओं के कारनामों की खूब चर्चा हो रही है. बताया…

15 hours ago

आंख छीन कर चश्मा देने वाले लोग… सौगात ए मोदी पर राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सौगात ए मोदी पहल…

16 hours ago

पटना हाईकोर्ट का फैसला- दोबारा नहीं होगी BPSC 70वीं PT: री-एग्जाम की मांग वाली याचिका खारिज

BPSC 70वीं PT परीक्षा दोबारा नहीं होगी। पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को कैंडिडेट्स को झटका…

17 hours ago