Samastipur

प्रॉपर्टी डीलर और टोटो चालक डबल म’र्ड’र मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध सुधीर मघान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे आज न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला कल्याणपुर थाना कांड संख्या 344/24 से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने इस हत्या की जांच करते हुए सुधीर मघान, पिता- स्व. टेकचंद मघान उर्फ कायाराम, निवासी गुदरी बाजार, थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया था। सुधीर मघान के खिलाफ धारा 103(1)/3(5) बीपीएसएसपीटी एक्ट और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता साबित हुई, जिसके बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुधीर मघान को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत, होली पर पसरा मातम

होली के दिन मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। जब अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां…

20 मिनट ago

IIT पटना में होली के दिन CBI का फिर छापा, 4 घंटे तक चली रेड; PMO में दर्ज कराई गई थी घपले की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी में सीबीआई…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में शराब की टोह में उड़ने लगे ड्रोन, होटल-ढाबों पर विशेष नजर; होली पर उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : होली को लेकर शराब के तस्करी…

2 घंटे ago

आरा में हुए तनिष्क लू’टकांड मामले में अपराधियों की खोज में समस्तीपुर पहुंची SIT

समस्तीपुर : आरा में हुए चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस की छापेमारी जारी…

7 घंटे ago

दोहरे ह’त्याकांड मामले में सुधीर मधान की तो हो गयी गिरफ्तारी, लेकिन कब तक पकड़े जाएंगे तीनों शूटर ? आखिर क्यों हुआ म’र्डर ?

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में दिसंबर महीने में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की अनूठी ‘छतरी होली’, जहां भक्ति, परंपरा और उल्लास के घुलते हैं रंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  जब बात बिहार की होली की होती है,…

9 घंटे ago