Samastipur

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ 87 कुर्की मामलों का किया गया निष्पादन

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस द्वारा जिले भर में एक साथ कुर्की अभियान चलाकर 87 मामलों का निष्पादन किया गया।

इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। खास बात यह रही कि न्यायालय के आदेश पर एक साथ जिले के 26 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 87 कुर्की-जब्ती मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भू-माफिया, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ था, जो अभी तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर पाए थे।

एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश और न्यायालय के निर्देश के आधार पर लागू किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन अपराधियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करना था, जिन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया था और जिनके खिलाफ अदालत से कुर्की के आदेश प्राप्त हुए थे। अभियान में कुल जो 87 कुर्की का निष्पादन किया गया उसमें 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 31 अभियुक्तों ने जमानत और रिकॉल जमा किए थे। अभियान के दौरान 4 ऐसे अभियुक्त मिले, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं थी, और 14 अभियुक्त मृत पाए गए।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर दबाव बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय लिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

बाइट :

कुर्की-जब्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार चल रहे अपराधियों पर दबाव बनाना है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 87 मामलों का निष्पादन किया गया है। यह अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा।

                          -अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: प्रेमी से बदला लेने के लिए खुद के बेटे के अपहरण की रची साजिश, हैरान करने वाला मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने…

10 hours ago

मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी साक्षी के घर पहुंच विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- मैट्रिक की परीक्षा में…

12 hours ago

चिराग पासवान की मां को घर से निकाल जड़ दिया ताला, पशुपति पारस की पत्नी पर लगा आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक नया विवाद सामने आया…

12 hours ago

विभूतिपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, जगह-जगह पुलिस की रही तैनाती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- प्रखंड के विभिन्न जगहों पर थाना…

13 hours ago

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, नदियों को स्वच्छ रखने की दिलायी गई शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहनपुर : जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा…

13 hours ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक ज’ख्मी, रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र से…

13 hours ago