केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने फूलों से खेली होली, लोगों को दी शुभकामनाएं
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/मोरवा :- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सांसद आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गेंदा, गुलाब और अबीर से जम कर होली खेली। मंत्री ने लाल और पीले रंग को प्रेम और भाईचारे का रंग बताते हुए, इस रंग में रंग कर सदा सामाजिक सौहार्द से ही देश और समाज के उत्थान करते रहने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र सहित जिले से पहुंचे कार्यकर्ताओं को फूलों की बौछार से सराबोर कर दिया। मौके पर विधायक अवधेश कुमार, लेखेंद्र पासवान, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिंह, राम सुमिरन सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, बैद्यनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, विनोद चौधरी निषाद, अभय कुमार सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।