समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मोहल्ला के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। देर रात शव के मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शनिवार को पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शनिवार की सुबह से ही मृतक के घर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुटी थी।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर हर किसी की आंखें नम थी। मृतक बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड 11 मोहल्ला निवासी विनोद महतो का पुत्र रिशु महतो (23) बताया गया है। वह होली पर्व पर घर आया था और रविवार को उसका वापसी का ट्रेन टिकट था। मृतक के पिता भी इसी बात पर अपने भाग्य को कोस कर रहे थे कि अगर होली पर बेटा घर नहीं आया होता तो यह दिन देखना ना पड़ता।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के 'पलायन…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में चलने वाली दो…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार…