दलसिंहसराय के शशि रंजन का प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पद पर चयन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में दलसिंहसराय के शशि रंजन ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पद पर सफलता प्राप्त की है। कोटिवार चयनित 315 अभ्यर्थियों में शशि रंजन का मेधा क्रमांक 35 है। बंबैया हरलाल निवासी डॉ. राजेंद्र झा के पौत्र एवं कुलानंद झा के सुपुत्र शशि रंजन ने प्रारंभिक शिक्षा दलसिंहसराय से तथा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि झांसी कृषि स्नातक की पढ़ाई की।